धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय | Chandrashekhar vidhayak dharmpur biography in Hindi

इस पोस्ट में आप पढोगे नव निर्वाचित धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय जिन्होंने 32 सालों से लगातार धर्मपुर से चुनाव जित रहे ठाकुर महेन्दर सिंह के  अजय किले को भेद कर उनके बेटे को हरा कर रचा धर्मपुर से जितने का इतिहास।

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय | Chandrashekhar vidhayak dharmpur biography in Hindi

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय
जीवनी के इस अंक में आप पढोगे :
  • चंद्रशेखर जी का शुरुआती जीवन (early life)
  • चंद्रशेखर जी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत
  • चंद्रशेखर जी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत
  • चंद्रशेखर जी धर्मपुर विधानसभा के विधायक के रुप में (Chandrashekhar as a MLA of Dharampur)

चंद्रशेखर जी का शुरुआती जीवन (early life)

चंद्रशेखर जी का जन्म हिमाचल राज्य के मंडी जिले की धर्मपुर तहसील की पंचायत बहरी के एक छोटे से गांव रथोण में हुआ। चंद्रशेखर जी एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिताजी वन विभाग में कर्मचारी थे। चंद्रशेखर जी की माता जी गृहणी महिला है।

चंद्रशेखर जी की शिक्षा एवं शुरुआती कैरियर ( Chandrashekhar education and starting carrier )

चंद्रशेखर जी के पिताजी वन विभाग में कार्यरत थे जहां जहां उनका तबादला हुआ चंद्रशेखर जी का बचपन भी उनके साथ गुजरा इसीलिए चंद्रशेखर जी ने अपनी स्कूली शिक्षा सुंदर नगर मंडी व सरकाघाट से पूरी की।
स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए जिला मंडी के कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से अपनी स्नातक की शिक्षा बीएससी विषय में पूर्ण की। इसके पश्चात इन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से एलएलबी और पत्रकारिता की भी शिक्षा प्राप्त की।

चंद्रशेखर जी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत ( चंद्रशेखर स्टार्टिंग पोलिटिकल कैरियर )

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर वोट करने के बाद ऊँगली पर लगी स्याही दिखते हुए 
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर वोट करने के बाद ऊँगली पर लगी स्याही दिखते हुए
चंद्रशेखर जी के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत छात्र राजनीति से शुरू हुई जब वो स्नातक की शिक्षा मंडी कॉलेज से ग्रहण कर रहे थे। अपनी स्नातक व एलएलबी के शिक्षा के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। छात्र राजनीति के दौरान राजा वीरभद्र जी ने चंद्रशेखर जी की राजनीतिक समाज वह राजनीति के प्रति उनकी कर्मठता वह लगन को पहचाना और 2003 में अपने क्षेत्र में संगठन का कार्यभार सौंपा यहीं से उनकी सक्रिय राजनीति की शुरुआत हुई।
2007 में चंद्रशेखर जी को धर्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट मिला इससे पहले धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस के नेता ठाकुर नत्था सिंह चुनाव लड़ते आ रहे थे लेकिन वो भी कई चुनाव हार चुके थे। कांग्रेस ने धर्मपुर से अपना टिकट बदला और शेखर जी की गए ऊपर दांव खेला लेकिन शेखर जी भी को ठाकुर महेंद्र सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
हारने के बावजूद चंद्रशेखर जी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे 2012 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर जी को कांग्रेस का टिकट मिला और इस बार चुनाव में चंद्रशेखर जी मात्र 541 वोटों से ठाकुर महेंद्र सिंह से चुनाव हार गए।

आप पढ़ रहे हैं धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर का जीवन परिचय

हिमाचल में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी और शेखर जी ने चुनाव हारने के बावजूद धर्मपुर में कई कार्यालय खुलवाने में कामयाबी हासिल की।
2017 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ने वाले चंद्रशेखर जी को एक बार फिर भाजपा के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
लगातार तीन बार चुनाव हारने के बावजूद चंद्रशेखर जी जनता के साथ संपर्क बनाए हुए थे। जनता को अपने साथ जोड़ते रहे अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। 2022 के चुनाव में धर्मपुर से टिकट के लिए धर्मपुर के जाने-माने डॉक्टर पन्नालाल भी दौड़ में माने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें :
लेकिन चंद्रशेखर जी का जनता के साथ जुड़ाव और उनका 18 सालों का संघर्ष काम आया। जिसके फलस्वरूप कांग्रेस ने लगातार तीन बार चुनाव हार चुके चंद्रशेखर जी पर 2022 में फिर से भरोसा जताया और धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस बार भाजपा ने धर्मपुर से पूर्व भाजपा सरकार में रहे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को चुनाव में उतारा। लेकिन इस बार जनता ने 3029 वोटों के साथ चंद्रशेखर जी को धर्मपुर से जीता कर विधानसभा भेजा।
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर माता श्करैणी देवी के दरबार में 
धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर माता श्करैणी देवी के दरबार में

चंद्रशेखर जी धर्मपुर विधानसभा के विधायक के रुप में ( Chandrashekhar as a MLA of Dharampur )

2017 के चुनाव में मंडी जिला की 10 सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं पाई थी। उसी तरह 2022 के चुनाव में भी कांग्रेस मंडी जिले की 10 सीटों में से 1 सीट जीत पाई और वो सीट जिताने वाले धर्मपुर विधानसभा के विधायक चंद्रशेखर जी हैं। अब देखना यह होगा कि मंडी जिला के एकमात्र विधायक जो मंडी जिला की 10 विधानसभा सीटों का नेतृत्व करेंगे उन्हें कितनी बड़ी जिम्मेवारी कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार देगी। लेकिन यह तय है धर्मपुर विधानसभा के विधायक चंद्रशेखर को कैबिनेट में जगह मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें :
FAQ

प्रश्न- धर्मपुर के चंद्रशेखर कौन हैं ?

उत्तर- चंद्रशेखर धर्मपुर विधानसभा के 2022 में निर्वाचित विधायक हैं।

प्रश्न- चंद्रशेखर कितने वोटों से विजयी हुए ?

उत्तर- चंद्रशेखर ने 3029 वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी रजत ठाकुर को हराया।