प्यारे पाठकों जय श्री राम! शायरी के इस अंक में हम आपके लिए लेकर आए हैं अयोध्या पर शायरी। अयोध्या नगरी वह धाम है जहां प्रभु श्री राम ने जन्म लिया था। इसीलिए अयोध्या धाम राम भक्तों के लिए हमेशा ही आस्था का केंद्र रहा है।
इस पवित्र अयोध्या नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है जिसका बनकर तैयार होने का इंतजार प्रभु श्री राम का हर भक्त बड़ी बेचैनी से कर रहा है। अयोध्या के प्रति राम भक्तों की अपार आस्था को देखते हुए हमारे मन में विचार आया कि क्यों ना आयोध्या पर शायरी लिखी जाए। इसी आस्था को मैंने लिख कर शायरी का रूप दिया है मुझे पूरी उम्मीद है आपको यह शायरी पसंद आएगी।
अयोध्या पर शायरी, स्टेटस, कोट्स इन हिंदी | अयोध्या नगरी शायरी स्टेटस
धामों में धाम अयोध्या धाम हो जाऊं
चढ़ा दो मुझको अपनी भक्ति का ऐसा रंग प्रभु
कि मैं तेरे भक्तों में भक्त हनुमान हो जाऊं
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 1 अयोध्या पर शायरी, स्टेटस, कोट्स](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/अयोध्या-पर-शायरी-स्टेटस-कोट्स.jpg)
राम नाम से महकती है कलियां अयोध्या की
राम नाम में लीन है गलियां अयोध्या की
अयोध्या में प्रभु श्रीराम का है हर रंग निराला
करती है हवा भी रंग बिरंगी अठखेलियां अयोध्या की
अयोध्या नगरी पर शायरी, स्टेटस
सुबह सुहानी, मीठी है शाम अयोध्या की
सीता है शान, राम है पहचान अयोध्या की
जितना सुनोगे उतना ही डूबते जाओगे
मधुर बहोत है यह ज़ुबान अयोध्या की
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 2 अयोध्या पर शायरी](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/अयोध्या-पर-शायरी.jpg)
अयोध्या नगरी ने बदलाव तमाम देखें हैं
वन को जाते और वन से आते राम देखें हैं
भव्य मंदिर बनाने के लिए न्याय लड़ते राम भक्त
और न्याय के विजई होते हर परिणाम देखे हैं
सत्य की हमेशा जीत होती है यह प्रमाण हो रहा है
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 3 Ayodhya par shayari, status](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/Ayodhya-par-shayari-status.jpg)
अयोध्या स्टेटस शायरी
अयोध्या की गलियों में खो जाना चाहता हूं
राम मेरे हो जाए मैं राम का हो जाना चाहता हूं
जब तक भी चले सांसे गुज़रे वक्त अयोध्या में
रुक जाए सांसे तो राम नगरी में ही सोना चाहता हूं
Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi
तेरे आने की तैयारियां हो रही है कुछ ऐसे
राम के स्वागत में अयोध्या नगरी सज रही हो जैसे
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 4 Ayodhya par shayari](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/Ayodhya-par-shayari.jpg)
अयोध्या नगरी ने प्रभु श्री राम का इंतज़ार
उस युग में भी किया था
और इस युग में भी किया है
प्रभु श्रीराम के लौट आने की कितनी ख़ुशी
अयोध्या नगरी को हुई है उसको शब्दों में लिखना
मेरे बस में नहीं है
अयोध्या पर शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी
भारत देश में जन्म होना भाग्य की बात है
मगर अयोध्या नगरी में जन्म होना सौभाग्य की बात है
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 5 अयोध्या नगरी पर शायरी, स्टेटस](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/अयोध्या-नगरी-पर-शायरी-स्टेटस.jpg)
अयोध्या नगरी में फिर से दरबार सजेगा
जय श्री राम के नारों से फिर दरबार गूंजेगा
भगवान राम के स्वागत में अयोध्या नगरी में शंख
एक दो बार नहीं बारंबार बजेगा
अयोध्या पर हिंदी शायरी स्टेटस
आस्था का केंद्र बिंदु है अयोध्या नगरी
भक्ति का विराट सिंधु है अयोध्या नगरी
जब तक हिंदू ज़िंदा है
यूँ ही सजी रहेगी अयोध्या नगरी
मन को अयोध्या धाम बनाए बैठे हैं
दिल में प्रभु श्रीराम को बसाए बैठे हैं
कब आओगे मेरे अंगना प्रभु आप?
आपके लिए मीठे बेरों का थाल सजाए बैठे हैं
![[TOP 50+] अयोध्या पर शायरी | Ayodhya par shayari, status, quotes in Hindi 6 अयोध्या नगरी पर शायरी](https://focushindi.com/wp-content/uploads/2021/10/अयोध्या-नगरी-पर-शायरी.jpg)
अयोध्या शायरी स्टेटस कोट्स इन
अयोध्या दुल्हन सी सज गई हैं
बस अब प्रभु श्री राम के विराजमान होने
में चंद दिन बाकी हैं
अयोध्या पर शायरी स्टेटस कोट्स इन हिंदी कि हमारी यह पोस्ट आपको कैसी लगी प्रतिक्रिया जरूर दें। भगवान राम आपकी हर मनोकामना पूरी करें और आपको अपनी अयोध्या नगरी में श्री राम भगवान बुलाते रहें Ayodhya par shayari पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद!
जय श्री राम !
संबंधित शायरी पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :
