Devrani jethani ki Shayari | devrani jethani quotes

Devrani jethani ki Shayari कोई भी लड़की जब अपना बाबुल का घर आँगन पीछे छोड़कर ससुराल आती है तो वहां अनेक नए रिश्ते उससे जुड़ जाते हैं। मां-बाप की जगह साथ ससुर ले लेते हैं और बहन भाई के रिश्ते जैसे ननंद देवर के रिश्ते जुड़ जाते हैं।
इन्हीं रिश्तो में एक रिश्ता होता है जेठानी देवरानी का रिश्ता इस रिश्ते के लिए हम लेके आये हैं Devrani jethani ki Shayari दोस्तों यह रिश्ता कई बार एक परिवार में बंटवारे का कारण बनता है तो कहीं परिवार की खुशियों का कारण।
Devrani jethani ki Shayari | देवरानी जेठानी की शायरी
हमारी दुआ है की यह रिश्ता कभी बँटवारे का कारण ना बने। देवरानी जेठानी का रिश्ता भगवान करे हर घर में बहन जैसा हो। इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए हमने देवरानी जेठानी की शायरियाँ लिखी है जिन्हें आप चाहो तो अपनी देवरानी जेठानी या अपनी बेटी को मायके में अपनी देवरानी जेठानी के साथ किस तरह व्यवहार रखना है इन शायरियों के माध्यम से बता सकते हैं।
इसी दुआ के साथ आइए चलते हैं देवरानी जेठानी की शायरी की पोस्ट की ओर और पढ़ते हैं अच्छी-अच्छी देवरानी जेठानी शायरी :

Devrani jethani ki Shayari | देवरानी जेठानी की शायरी

ये भी पढ़ें 

मुस्कान को ख़ुशी की कहानी समझ लेना
रिश्ते को स्वर्ग  की  निशानी  समझ  लेना
उनके प्यार मोहब्बत की क्या तारीफ़ करूँ
मैं देवी कहूँ तुम  तो  जेठानी  समझ  लेना
देवरानी जेठानी की शायरी 
देवरानी जेठानी की शायरी
Devrani jethani ki Shayari | देवरानी जेठानी की शायरी devrani jethani love status
हमारे घर की खुशियों की तू कहानी है
छोटे देवर के दिल की  तू  महारानी  है
अपनी छोटी बहन समझा है मैंने  तुझे
कभी मत कहना  मेरी  तू  देवरानी  है
devrani jethani best love status
devrani jethani best love status

devrani jethani quotes in hindi

देवर  मेरा  देव  है  और   तू   है   देवरानी
फूल सा सुंदर दिल तेरा सूरत बड़ी सुहानी
हंसते  मुस्कुराते  ही  बीते  हर  दिन   तेरा
दुआ है तेरी आँखों में कभी न आए  पानी
devrani best love status
देवरानी जेठानी की शायरी
लोग जिसे देवरानी कहते मैं तो कहूँ उसे बहना
दूरी ना आए हम दोनों में  संग  सदा  ही  रहना
लोग जहां में रहते होंगे आपस में उलझे उलझे
रिश्ता हम दोनों का जैसे है खुशियों का  गहना
Devrani jethani ki Shayari | devrani jethani quotes

Devrani Shayari in Hindi

लगता है जैसे घर में मेरे मेरी बहन आ  गई  है
रूप बदलकर मानो वो देवरानी बन आ गई है
ख़ुदा का कैसे करूँ मैं शुक्रिया समझ ना आए
लेकर साथ लक्ष्मी खुशियों का धन आ गई  है
devrani jethani status
devrani jethani status
मिली  मुझे  एक  बहन  सियानी
लोग   कहे   उसे   मेरी   देवरानी
पाकर उसको मुझे ऐसा लगता है
जैसे है मेरी सहेली जन्मों  पुरानी
jethani best love status

Devrani jethani ki Shayari

सब्जी  में  नमक  मिर्च  के  बिना  स्वाद  नहीं  होता
बिन मतलब रिश्तो में अच्छा वाद विवाद नहीं  होता
जिस घर में देवरानी जेठानी का आपस में प्यार नहीं
खुशियों  से  वह   घर   कभी   आबाद   नहीं   होता
devrani jethani relationship
devrani jethani relationship
मैं  रूठूँ  तो  तुम   मुझे  मना  लेना
तुम रूठोगी तो मैं  तुम्हें  मना  लूँगी
मगर गलतफहमी को गले लगा कर
रिश्ते   में   दूरी   मत   बना    लेना

ultimate  Devrani जेठानी Shayari

प्यार मोहब्बत और हो अपनापन
रिश्ते को संजोने का करना जतन
देवरानी  जेठानी  का  यह  रिश्ता
घर  की  खुशियों  का   है   दर्पण
ये भी पढ़ें 
देवरानी जेठानी के रिश्ते को  आँच  ना  आने  देना
टूट के बिखर न जाए  रिश्ता  काँच  ना  आने  देना
आपस में मिल बैठके हर उलझन को सुलझा लेना
सुलझाने को कोर्ट कचहरी की जाँच ना आने  देना
Devrani jethani ki Shayari
कुछ खट्टा कुछ मीठा है
कुछ नमकीन कुछ तीखा है
देवरानी जेठानी का यह रिश्ता
दुनिया में बड़ा अनोखा है

devrani jethani love quotes

आपस में प्यार मोहब्बत बनाए रखें
खुशियों से घर संसार सजाये रखें
देवरानी जेठानी होती है पिछले जन्म की बहनें
इसीलिए बहन को बहन बनाए रखें
devrani jethani quotes in hindi
devrani jethani quotes in hindi
एक दूसरे  को  समझने  की  करना  कोशिश
रिश्ते को खूब ऊँचाई देने की करना  कोशिश
देवरानी जेठानी नहीं छोटी बड़ी बहन बनकर
मिलके घर को स्वर्ग बनाने की करना कोशिश
devrani jethani ka rishata shayari
devrani jethani ka rishata shayari
एक-दूजे  की   पहचान   बनेंगी
ससुराल  की  हम  शान  बनेंगी
इस घर की हम देवरानी जेठानी
मिलके खुशियों की खान बनेंगी
हम घर का  बँटवारा नहीं  होने  देंगी
चमकते चांद को तारा नहीं होने देंगी
देवरानी  जेठानी  के  रिश्ते  को  हम
घर काटने का आरा  नहीं  होने  देंगी
devrani jethani status
devrani jethani status
तेरी मुस्कान पर  अपनी  हर  कुर्बानी  चाहूँ
समझा सकूँ तुझको ऐसी तेरी नादानी चाहूँ
एक ही दुआ  करती  हूँ  मैं  ख़ुदा से  हमेशा
हर जन्म में  तुझको  अपनी  देवरानी  चाहूँ
Devrani ki Shayari
Devrani ki Shayari

jethani ke liye Shayari

कभी बहन कभी दोस्त कभी माँ बन जाती है
कुछ भी माँग लो तो वह हाँ बन जाती है
जाने किस मिट्टी की बनी है बहन सी मेरी जेठानी
जब कोई नज़र ना आए तो वो सारा जहां बन जाती है
jethani ke liye quotes
प्यार  मोहब्बत  और  खुशियों  की  निशानी
सच्चे  दोस्त  से  कम  नहीं  है  मेरी  जेठानी
सदा  मुस्कुराते  ही   रखना  ऐ-ख़ुदा  उसको
जिस से जुड़ी घर की मुस्कुराहटों की कहानी
बहन बनकर  साथ  निभाती  है
सहेली बन कर  दुख  बँटाती  है
जब याद आती है  माँ  कि  मुझे
मेरी जेठानी माँ सी बन जाती है

Devrani jethani ki Shayari

नये घर में  जब  मेरे  पैर  पड़े  थे
स्वागत में आप ले के नैन खड़े थे
जेठानी बनकर मिली मुझे  बहना
शुक्र है ख़ुदा का मेरे भाग्य बड़े थे
devrani jethani rishata status shayari
devrani jethani rishata status shayari
सब रिश्तो में  है  यह  रिश्ता  ख़ास
है प्यार  मोहब्बत  का  इसमें  वास
खुश किस्मत बहुत है वह  देवरानी
आप जैसी जेठानी है जिसके पास
ये भी पढ़ें:
कभी बहन कभी दोस्त कभी  माँ  नज़र  आई
दर्द में सुकून मुझे ग़म में खुशियाँ  नज़र  आई
जब से बाबुल छोड़ कर मैं  ससुराल  आई  हूँ
जेठानी में मुझे सारी सहेलियाँ  नज़र  आई है
jethani ki Shayari
jethani ki Shayari
मैंने खुदा से कहा ससुराल में मुझे प्यारी बहन मिले
सहेली बनकर मार्गदर्शन करें ऐसी न्यारी बहन मिले
ख़ुदा  ने  कहा  मुझसे  तेरी   हर   दुआ   पूरी  होगी
जेठानी तेरी  तुझे  तेरी  बहन  से  भी  ज़रूरी  होगी
तो दोस्तों आपको कैसी लगी देवरानी Devrani jethani ki Shayari (देवरानी जेठानी की शायरी) हमें जरूर बताएं ताकि हम और बेहतर कर सकें हमारा यही प्रयास है कि जो भ्रांतियां इस रिश्ते में आज हमारे समाज में फैली है उनको कम किया जा सके और इस रिश्ते को और मजबूत और प्यार भरा बनाया जाए।
धन्यवाद!
Popular posts:
bahan ke liye birthday par shayari
bahan ke birthday par shayari
happy birthday wishes for Bhai or dost
birthday wishes for Bhai or dost