[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023
प्यारे पाठकों शायरी के इस अंक में हम लेकर आए हैं राजनीतिक चुनौती पर शायरी संग्रह। चुनावों में हर एक प्रत्याशी अपने विरोधी प्रत्याशी को चुनौती देता है मगर अंतिम विजय उसी की होती है जिसको आम जनमानस का साथ मिलता है। सियासत में विरोधियों को हराना और जनता का दिल जीतना चुनौती से कम नहीं होता। हमारे इस पोस्ट में हमने कुछ सियासत पर शायरी व राजनीतिक चुनौती पर शायरी करने का प्रयास किया है उम्मीद है आपको पसंद आएगी। आइए पढ़ते हैं Rajnitik chunauti par shayari , परिवारवाद पर शायरी
New राजनीतिक चुनौती पर शायरी | Rajnitik chunauti par shayari | चुनाव शायरी हिंदी 2023
हम बड़ी बड़ी राजनीतिक पार्टियों की
राजनीतिक चुनौती स्वीकार करते हैं
जनता के दरबार में यह साबित होगा
जनता हमसे और हम जनता से प्यार करते हैं
![[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023 1 राजनीतिक चुनौती पर शायरी](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/11/राजनीतिक-चुनौती-पर-शायरी.jpg)
राजनीतिक माफियाओं के ख़िलाफ़ हम तैयार हैं
इन माफियाओं की राजनीतिक चुनौती हमें स्वीकार है
राजनीति का दूसरा नाम भ्रष्टाचार हो गया है
भ्रष्टाचार करना नेताओं का अधिकार हो गया है
इन के ख़िलाफ़ राजनीतिक चुनौती आसान नहीं
जनता जब से जाग गई इनका धंधा बेकार हो गया है
राजनीतिक चुनौती पर शायरी
युवा हूँ हर चुनौती के लिए तैयार हूँ
मत समझना नादान मैं तेजधार हूँ
राजनीतिक माफियाओं के लिए चुनौती
भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार पर प्रहार हूँ
![[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023 2 राजनीतिक चुनौती पर शायरी | Rajnitik chunauti par shayari](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/11/राजनीतिक-चुनौती-पर-शायरी-Rajnitik-chunauti-par-shayari.jpg)
कोई नेता नहीं आप का सेवादार हूँ
मैं राजा नहीं आप का चौकीदार हूँ
राजनीतिक दंगाइयों के लिए चुनौती
आप की समस्याओं का उपचार हूँ
सियासत पर शायरी इन हिंदी | परिवारवाद पर शायरी
कठिन है चुनौती मगर मुझे स्वीकार है
जीत होगी जब साथ जनता का प्यार है
परिवारवाद को राजनीति से उखाड़ फेंकेंगे
जो सोचते हैं राजनीति उनका जन्मसिद्ध अधिकार है
राजनीति शायरी 2022 | चुनाव शायरी हिंदी 2022
करेंगे सामना हर राजनीतिक चुनौती का
हम कोई कायर थोड़ी हैं
टकराना पड़े तो टकराएंगे परिवारवाद से
राजनीति किसी का जन्म सिद्ध अधिकार थोड़ी है
![[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023 3 परिवारवाद पर शायरी](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/11/परिवारवाद-पर-शायरी.jpg)
राजनीतिक चुनौती पर हिंदी शायरी
समाज सेवा के लिए ख़ुद की आहुति देता हूँ
जनता को साफ-सुथरी राजनीति देता हूँ
जिस भी नेता में दम है आंखें चार कर लेना
झूठ की राजनीति को सच्चाई की चुनौती देता हूँ
सियासत शायरी इन हिंदी
पैसे के दम पर राजनीति हो रही है
देश आगे नहीं बढ़ रहा ना प्रगति हो रही है
इन राजनीतिक माफियाओं को चुनौती देनी होगी
जिनकी वजह से मध्यमवर्गीय परिवारों की दुर्गति हो रही है
Rajnitik chunauti par Hindi shayari
देश को ज़िंदा रखने के लिए भले ही मर जाएंगे
ये दिल ये जान सब कुर्बान कर जाएंगे
मगर देश की राजनीति से अन्याय मिटाने के लिए
हर राजनीतिक चुनौती से टकरा जाएंगे
किसी भी चुनौती से डरने वाले नहीं हैं हम
गरीब का खाकर पेट भरने वाले नहीं है हम
निस्वार्थ भाव से राजनीतिक चुनौती पेश करते हैं
स्वार्थ के लिए राजनीति करने वाले नहीं हैं हम
![[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023 4 Rajnitik chunauti par Hindi shayari](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/11/Rajnitik-chunauti-par-Hindi-shayari.jpg)
राजनीतिक चुनौती पर शायरी ( Rajnitik chunauti par Shayari ) , परिवारवाद पर शायरी हिंदी में लिखी गई उम्मीद है आपको पसन्द आई होगी। आपको राजनितिक शायरी कैसी लगी हमें अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया जरूर दें। आप जिस भी विषय पर नई शायरी पढ़ना चाहते हो तो हमें बताएं हम उस विषय पर नई नई शायरी लिखकर आपके लिए लेकर आएंगे।
धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:
![[New Top 20+] राजनीतिक चुनौती पर शायरी | राजनीति शायरी 2023 5 प्रताप ठाकुर हिमाचली](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/01/Untitled-design.jpg)
मैं एक कवि, लेखक व डिज़ाइन इंजीनियर हूँ। मैं मूलत: मंडी हिमाचल प्रदेश का निवासी हूँ। मैं ने अपनी वेबसाइट www.FocusHindi.com के माध्यम से अपनी स्वरचित रचनाएँ आपके समक्ष रखने का प्रयास किया है। मुझ जैसे नवरचाकर का मनोबल बढ़ाने के लिए तथा www.FocusHindi.com के स्तर में नियमित गुणात्मक वृद्धि के लिए आप अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया एवं सुझाव जरूर दें