“बेटी को पहले गर्भ में सुरक्षा दीजिए, फिर सड़कों में सुरक्षा की बात कीजिए”
Girl safety quotes in Hindi दिन प्रतिदिन अखबारों में लड़कियों के साथ और महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार के समाचार बढ़ते जा रहे हैं। लड़कियों की सुरक्षा के सरकारें चाहे जितने मर्जी दावे कर ले लेकिन आज भी लड़कियाँ सुरक्षित नहीं है।
कहीं बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है तो कहीं ससुराल में बहू पर अत्याचार हो रहा है। देश जितनी मर्जी तरक्की कर ले लेकिन जहां नारी सुरक्षित नहीं वह देश आगे नहीं बढ़ सकता। इस पोस्ट में हमने गर्ल्स सेफ्टी कोट्स इन हिंदी, वूमेन सेफ्टी स्लोगन, नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन, नारी सुरक्षा पर हिंदी स्लोगन लिखे हैं।
Girl safety quotes in Hindi | Women safety quotes | नारी सुरक्षा पर स्लोगन | नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन
सड़कों में कैसे सुरक्षित होगी
जो गर्भ में ही सुरक्षित नहीं
क्या कर लोगे बन कर विश्व महाशक्ति
लड़की अगर अकेली सड़कों में नहीं चल सकती

बेटीयों को यह हक होना चाहिए
जो हाथ छेड़खानी करे
वह हाथ बाजू से अलग होना चाहिए
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 1 लड़की सुरक्षा पर स्लोगन](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/लड़की-सुरक्षा-पर-स्लोगन.jpg)
लड़की हूँ मगर कमज़ोर मत समझना
सोच समझकर छुना कोई कच्ची डोर मत समझना
नारी सुरक्षा पर स्लोगन
नारी सुरक्षित तो, राष्ट्र सुरक्षित
पैदा कर सकती है तो तबाह भी कर सकती है
नारी अपनी सुरक्षा ख़ुद भी कर सकती है

नारी को मत कह कि वह अबला है
क्रोध ने इसके कई पापियों को निगला है
जो करे छेड़छाड़ उसे मार दो
नारी को यह अधिकार दो
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 2 सुरक्षा पर शायरी](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/सुरक्षा-पर-शायरी.jpg)
नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन
आसमान से ऊपर नारी भरेगी उड़ान
सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र की पहचान
नारी को नारी का सम्मान दो
इसके सशक्त हाथों में कमान दो
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 3 नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/नारी-सशक्तिकरण-पर-स्लोगन.jpg)
Girl safety quotes in Hindi
लड़कियों की तारीफ़ नहीं सम्मान करो
शिक्षा से पहले सुरक्षा का इंतज़ाम करो
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 4 Women safety quotes](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/Women-safety-quotes.jpg)
बेटी को पहले गर्भ में सुरक्षा दीजिए
फिर सड़कों में सुरक्षा की बात कीजिए

मासूम बेटी की मासूम पुकार
जीने का इनको भी है अधिकार

सुरक्षित हो सड़कें, सुरक्षित हों पर्वत चोटियाँ
ताकि निडर होकर जी सके हमारी बेटियाँ
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 5 नारी सुरक्षा पर स्लोगन](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/नारी-सुरक्षा-पर-स्लोगन.jpg)
Women safety quotes in Hindi
दुलार करने को मां चाहिए राखी बांधने को बहन
सफ़र के लिए पत्नी के रूप में हमसफ़र चाहिए
तो विचार कर लो बेटी को बचाने का गहन
बेटियां कैसे बचेगी जब नारियाँ नारी होकर भी
ज्यादातर भगवान से दुआ में बेटा ही मांगती है
![[TOP] 21+ Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन 6 Girl safety quotes](https://cdn-0.focushindi.com/wp-content/uploads/2021/06/Girl-safety-quotes-1.jpg)
दोस्तों आपको हमारी पोस्ट Girl safety quotes in Hindi | नारी सुरक्षा पर स्लोगन जो गर्ल्स और महिला की सेफ्टी पर आधारित लिखी गई है आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर जरूर करें। आपको कौन सा कोट्स अच्छा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। और लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना समाज की भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी सरकारों की है इसलिए हम सबको यह जिम्मेवारी समझनी चाहिए। ताकि हर महिला समान अधिकरों के आगे बढे।
धन्यवाद!
ये भी पढ़ें: